दीपावली का शुभ पर्व धनतेरस से शुरू होता है। इस दिन सोना-चाँदी, बर्तन और नई चीज़ें खरीदना शुभ माना जाता है।

नरक चतुर्दशी को छोटा दीपावली कहा जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। शुभ स्नान और दीपदान से नकारात्मकता दूर होती है।

दीपावली की रात पूरा भारत रोशनी से नहाता है। हर घर में दीप, झालर और रोशनी से सजी बालकनी, खुशियों की नई उमंग लाती है। 

लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा दीपावली की रात की जाती है। गणेश जी से बुद्धि और लक्ष्मी जी से धन की प्राप्ति होती है। पूजा के समय शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। 

घर की सफाई करें और पवित्र स्थान बनाएं। लक्ष्मी जी की प्रतिमा को कमल पर स्थापित करें, फिर दीपक, फूल, धूप, चावल और मिठाई अर्पित करें। 

आपको और आपके परिवार को शुभ दीपावली 2025! भगवान गणेश और माता लक्ष्मी आपके घर में सुख-समृद्धि भर दें। “दीप जलाओ, दिल मिलाओ — यही है असली दीपावली।”

दीपावली की और सुंदर वेब स्टोरीज़ पढ़ने के लिए Bharati Fast News